मुख्य सामग्री पर जाएँ

वेब कॉंटेंट डिसप्ले वेब कॉंटेंट डिसप्ले

Skip banner

वेब कॉंटेंट डिसप्ले वेब कॉंटेंट डिसप्ले

पोलैंड

हम पोलैंड के अग्रणी वैज्ञानिक संस्थानों में से एक है, जो अंतरराष्ट्रीय संबंधों, क्षेत्रीय अध्ययन, राजनीति विज्ञान, सुरक्षा, और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्रों में प्रशिक्षण और अनुसंधान आयोजित करता है। हमारे विभाग की 10 बुनियादी इकाइयाँ (संस्थान और केन्द्र) और 2 इंटर-यूनिट होते हैं। इन में 300 से अधिक शोधकर्ता और शिक्षक नियोजित हैं।

 

क्राकोव

हमारे विभाग में अध्ययन भी एक विशेष शहर - क्राकोव - में रहने का अवसर देता है। 200 से अधिक हजार विद्यार्थियों वाला शहर पोलैंड में सबसे बड़ा शैक्षिक केंद्रों में से एक है। यह भी एक तेजी से बढ़ता श्रम बाजार है, जहाँ कई विदेशी कंपनियाँ अपनी शाखाएँ खोलती हैं। 

क्राकोव का अद्वितीय माहौल पुराने शहर की ऐतिहासिक इमारतों और कैफे, रेस्तरांओं, क्लबों और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा बनता है और इस वजह से हमारा शहर पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। आप हमारी वेबसाइट पोलिश में, अँग्रेज़ी में , रूसी में  और यूक्रेनी में  पढ़ें।

वेब कॉंटेंट डिसप्ले वेब कॉंटेंट डिसप्ले

इतिहास

हमारे विभाग की समृद्ध परंपरा है। याग्येलोन्यान विश्वविद्यालय सन् 1364 में स्थापित किया गया था और यह यूरोप के इस हिस्से में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। 15 वीं सदी में, जब कॉपरनिकस हमारे विश्वविद्यालय में अपने अनुसंधान का आयोजन किया, यहाँ भी युद्ध के कानून पर पहले यूरोपीय अध्ययन विकसित किए जा रहे थे। 19वीं सदी की शुरुआत में राजनीतिक घटनाओं के अध्ययन के लिए समर्पित पहली कुर्सी (चेयर) स्थापित की गई। फिर 1920 में, एक राजनीतिक विज्ञान स्कूल स्थापित किया गया, जिसने इस क्षेत्र में शोध जारी रखा। 
बाद के वर्षों में विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों में अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों पर अध्ययन तथा सांस्कृतिक अध्ययन विकसित किए जाते थे। 2000 में इन इकाइयों को जोड़कर एक संस्था यानी अंतरराष्ट्रीय और राजनीतिक अध्ययन विभाग स्थापित किया गया।

उपलब्धियाँ

वर्षों से याग्येलोन्यान विश्वविद्यालय पोलैंड में सबसे अच्छा विश्वविद्यालय, साथ ही यूरोप के हमारे हिस्से में शीर्ष 10 विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है। यह भी ब्रिक्स और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के देशों के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शुमार है। हमारे विभाग में आयोजित शिक्षा उच्चतम गुणवत्ता की है। 2013 में सरकारी पोलिश प्रत्यायन आयोग द्वारा हमारे शैक्षिक प्रस्ताव का मूल्यांकन किया गया था और हमने उच्चतम दर्जा प्राप्त किया।
सबसे महत्वपूर्ण गैर सरकारी रैंकिंग में, जो „Perspektywy” पत्रिका द्वारा किया जाता है, हमारा क्षेत्रीय अध्ययन और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में शैक्षिक प्रस्ताव सन् 2013 और 2015 में पोलैंड में सर्व-श्रेष्ठ माना गया। 

शैक्षिक प्रस्ताव

हम बी.ए. और एम.ए. के कई पाठ्यक्रम चार भाषाओं में प्रदान करते हैं। हमारे विभाग में अभी 3,000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं, जिनमें से लगभग 200 विदेशी हैं। 
अंग्रेजी में हम अंतरराष्ट्रीय संबंधों और क्षेत्रीय अध्ययन के क्षेत्रों में बी.ए. का पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। एम.ए. के लगभग 10 पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, जो ट्रान्साटलांटिक मुद्दों, विसेग्राद के देशों, यूरोपीय अध्ययन, ग्लोबल गवर्नेंस (वैश्विक शासन), मध्य और पूर्वी यूरोप और रूस, दुनिया में यूरोप की जगह, लोकतंत्र और नेतृत्व, साथ ही अर्थव्यवस्था और समाज के विषयों से संबंधित हैं। 
पोलिश में, हम अमेरिकी अध्ययन, राष्ट्रीय सुरक्षा, यूरोपीय अध्ययन, सांस्कृतिक अध्ययन, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन, राजनीति विज्ञान, सांस्कृतिक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, एशियाई और यूरेशियाई अध्ययन के विषयों में पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।
बी.ए. का पाठ्यक्रम यूक्रेनी भाषा में यूक्रेनी-पोलिश संबंधों के विषय में है, और रूसी में बी.ए के पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय संबंधों और क्षेत्रीय अध्ययन से संबंधित हैं।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग

हम अन्य विश्वविद्यालयों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को काफी महत्व देते हैं। हमारे विभाग की इकाइयाँ इरास्मस+ छात्र विनिमय कार्यक्रम के करीब 200 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। नतीजतन, प्रत्येक वर्ष हमारे विभाग के लगभग 100 छात्र एक या दो सत्र के लिए पढ़ने के लिए विदेश जाते है, और लगभग 150 विदेशी छात्र हमारे यहाँ पढ़ने के लिए आते हैं। हम शिक्षण और अनुसंधान की परियोजनाओं के आधार पर एशिया तथा उत्तरी और दक्षिण अमेरिका के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करते हैं।

अनुसंधान

हमारा विभाग पोलैंड में सबसे महत्वपूर्ण अनुसंधान इकाइयों में से एक है। सालों से हमारा विश्वविद्यालय सरकारी अनुसंधान अनुदान प्राप्त करती हुई संस्थाओं में सबसे आगे है। पिछले 6 सालों में हमारे विभाग ने लगभग 40 ऐसे अनुदान -जिन की राशि एक लाख डॉलर से अधिक थी - प्राप्त किए। हम कई प्रसिद्ध पोलिश वैज्ञानिक पत्रिकाएँ और कई पुस्तक श्रृंखलाएँ प्रकाशित करते हैं। 
हर साल हम भी दर्जनों वैज्ञानिक सम्मेलनों और कांग्रेसों का आयोजन करते हैं, पोलिश और अंग्रेजी में, जो दुनिया भर से शोधकर्ताओं को आकर्षित करते हैं। हमारे छात्र कई वैज्ञानिक सर्कलों और समूहों में अपनी दिलचस्पी और शौक़ विकसित कर सकते हैं।